स्कूटी सवार युवकों ने छीना युवती का नगदी से भरा बैग-

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। झपटमार गिरोह युवती का पर्स लूटने के दौरान उसे सड़क पर कई मीटर घसीटता ले गया। इससे युवती बुरी तरह चोटिल हो गयी। बदमाश युवती का 15 हजार रुपये से भरा पर्स लूटले गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भूरारानी निवासी प्रियंका ने बताया कि 28 मई की दोपहर तीन बजे वह घर की ओर जा रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश

उसके हाथ में पकड़े पर्स में 15 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। बताया कि इसी बीच काले रंग की स्कूटी पर दो बदमाश पीछे से आये और पर्स झपट लिया। हाथ में पर्स फंस जाने से वह सड़क पर गिर गयी और काफी दूरी तक स्कूटी के साथ घिसटती चली गयी। शोर सुन लोग जुटने लगे तो आरोपी पर्स का फीता तोड़ भाग निकले। बाद में लोगों ने प्रियंका को अस्पताल पहुंचाया।
कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही लूट मामले का खुलासा कर आरोपी को जेल देगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119