उत्तराखंड…मोबाइल हैक कर 25 लाख की साइबर ठगी –बांग्लादेश सीमा के पास से आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने करीब 25 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी साइबर ठगों को बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड उपलब्ध कराकर ठगी के नेटवर्क को संचालित करने में अहम भूमिका निभाता था।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर बदल दिए। इसके बाद उनकी कंपनी के बैंक खाते से 24.95 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

मामले की जांच के दौरान बैंक खातों, मोबाइल सेवा प्रदाताओं और डिजिटल फुटप्रिंट का विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एसटीएफ की टीम पश्चिम बंगाल पहुंची और उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा बाजार से आरोपी जियाउर गाजी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने ‘गाजी एंटरप्राइजेज’ के नाम से फर्जी फर्म बनाकर अपने 12 बैंक खाते खुलवाए थे। इसके अलावा उसने अन्य लोगों के बैंक खाते भी खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड और बैंकिंग विवरण साइबर ठगों को उपलब्ध कराए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

जांच में सामने आया कि ठगी की पहली रकम 11.95 लाख रुपये आरोपी के आईडीबीआई बैंक खाते में आई थी। इसके बाद उसने रकम को इंडसइंड बैंक और सेंट्रल बैंक के खातों में स्थानांतरित कर पुलिस से बचने की कोशिश की। आरोपी ने सात लाख रुपये चेक के माध्यम से और शेष राशि एटीएम से निकालकर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

गिरफ्तार आरोपी जियाउर गाजी, निवासी दक्षिण बंकारा, हिंगलगंज, पश्चिम बंगाल, के कब्जे से एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा के दो एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल फोन और तीन अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

एसटीएफ का कहना है कि साइबर ठगी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119