UK…घर से निकली 21 वर्षीय युवती रहस्यमय ढंग से लापता –पुलिस ने शुरू की तलाश

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र से 21 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश तेज कर दी है।

परिजनों के अनुसार उनकी 21 वर्षीय बेटी 15 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने मुखानी थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी है। साथ ही संभावित स्थानों और उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवती का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। जल्द से जल्द उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119