उत्तराखंड…रेत के ढेर से निकली हेल्पर की लाश –क्रशर में लोडिंग के दौरान हादसे की आशंका

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। चौफुला-कठघरिया सड़क पर नहर कवरिंग कार्य के लिए लाई गई रेत में डंपर हेल्पर का शव मिलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि लालकुआं के गोरापड़ाव स्थित क्रशर में रेत लोड करते समय हेल्पर डंपर के भीतर दब गया और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

जानकारी के अनुसार, जयपुर बीसा (मोटाहल्दू) निवासी 30 वर्षीय पवन सिंह पुत्र मदन सिंह डंपर में हेल्पर के रूप में कार्य करता था। वह रविवार सुबह अपनी ताई के घर से काम पर निकला था। बताया जा रहा है कि दोपहर में डंपर रेत लोड कराने क्रशर पहुंचा। मुख्य चालक भोजन करने के लिए गेट पर रुक गया, जबकि पवन डंपर लेकर अंदर चला गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

आशंका है कि पवन डंपर के उस हिस्से में लीकेज बंद करने के लिए कट्टा लगा रहा था, जहां से रेत बाहर निकलती है। इसी दौरान लोडर चालक ने बिना यह देखे डंपर में रेत भर दी, जिससे पवन रेत के नीचे दब गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

काफी देर तक डंपर आगे नहीं बढ़ा तो दूसरा चालक उसे लेकर हल्द्वानी के चौफुला-कठघरिया मार्ग पहुंचा और सड़क किनारे रेत खाली कर दी। शाम को मजदूर सलीम और उसका साथी रेत हटाने लगे तो उन्हें उसमें एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

कुछ देर बाद मौके पर पहुंची एक महिला ने मृतक की पहचान अपने भतीजे पवन सिंह के रूप में की। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि घटना गोरापड़ाव स्थित क्रशर में होने की आशंका है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुष्टि के लिए क्रशर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119