बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
सुयालबाड़ी (नैनीताल)। आदर्श रामलीला कमेटी, बिचखाली की ओर से आयोजित रामलीला में बीती रात भगवान श्रीराम के वनगमन के बाद राजा दशरथ के पुत्र वियोग और प्रभु श्रीराम-केवट संवाद की भावपूर्ण लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
रामलीला के पहले प्रसंग में पुत्र वियोग से व्याकुल महाराज दशरथ की पीड़ा का मार्मिक चित्रण किया गया। मंच पर दशरथ की करुण पुकार ‘कहां हो मेरे प्राण प्यारे राम…’ गूंजते ही पंडाल का माहौल भावुक हो उठा। पुत्र से बिछड़ने के दुख को कलाकार ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे दर्शक भावुक नजर आए।
वहीं, दूसरे प्रसंग में प्रभु श्रीराम और केवट के बीच प्रेम, श्रद्धा और समर्पण का सुंदर चित्रण किया गया। केवट द्वारा भगवान श्रीराम के चरण पखारने के दृश्य ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस प्रसंग के माध्यम से भक्ति, प्रेम और सामाजिक समानता का संदेश दिया गया। मंचन के दौरान पंडाल ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा।
दोनों प्रसंगों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों और भक्तों के निश्छल प्रेम को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। आदर्श रामलीला कमेटी के अनुसार, रामलीला देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर
Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल