UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद

खबर शेयर करें 👉

–खुटानी-भवाली-रामगढ़-भटेलिया मार्ग से डायवर्ट होंगे वाहन, सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लागू रहेगी व्यवस्था

भीमताल/नैनीताल, 23 अक्टूबर। भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य के चलते यातायात बंद रखने की अवधि दो नवंबर तक बढ़ा दी गई है। प्रभारी जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने यह अनुमति प्रदान की है। इस दौरान वाहनों की आवाजाही खुटानी-भवाली-रामगढ़-भटेलिया-धानाचूली मोटर मार्ग से डायवर्ट की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि रानीबाग-भीमताल-खुटानी-चाफी-पदमपुरी-धानाचूली-शहरफाटक-मोरनौला-देवीधुरा-लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-10) के किमी 23 से 39 तक चाफी से धारी क्षेत्र में डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा कराने के लिए पहले 20 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक यातायात बंद रखने की अनुमति दी गई थी।

उन्होंने बताया कि पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही, गांधी जयंती और दशहरा पर्व के दौरान यातायात के बढ़ते दबाव तथा भारी एवं लोडेड वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध के कारण निर्माण सामग्री की आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके चलते निर्धारित समयावधि में डामरीकरण का कार्य पूरा नहीं हो पाया। शेष कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने अतिरिक्त समय की मांग की थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने जागेश्वर धाम में किया रुद्राभिषेक -नीलकंठ धाम में लिया आशीर्वाद

अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने बताया कि विभाग के अनुरोध पर 20 अक्टूबर से दो नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक यातायात बंद रखने की स्वीकृति दी गई है। इस दौरान वाहनों का संचालन खुटानी-भवाली-रामगढ़-भटेलिया-धानाचूली मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-64) से किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अर्धकुंभ में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ -काठगोदाम से हरिद्वार तक विशेष ट्रेन की मांग तेज

जिला प्रशासन ने संबंधित वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था का पालन करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119