बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

खबर शेयर करें 👉

-औचक निरीक्षण में सफाई से लेकर मशीनों के रखरखाव तक खामियों पर जताई नाराजगी -मरीजों की समस्याओं के तत्काल समाधान के दिए निर्देश

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बेस अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे नैनीताल–उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने औचक निरीक्षण के दौरान मिली अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं में सुधार लाने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने और चिकित्सा उपकरणों एवं मशीनों के उचित रखरखाव के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

निरीक्षण के दौरान सांसद ने अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था, चिकित्सा उपकरणों की स्थिति और मरीजों के परिजनों को हो रही दिक्कतों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। साफ-सफाई में लापरवाही और मशीनों के रखरखाव में कमी जैसी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अर्धकुंभ में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ -काठगोदाम से हरिद्वार तक विशेष ट्रेन की मांग तेज

मरीजों की शिकायतें सुनीं, सीएमओ से की बात

अजय भट्ट ने अस्पताल में मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए उन्होंने मौके पर ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल से दूरभाष पर वार्ता की और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

सांसद ने जोर देकर कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार और जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए स्वच्छता, चिकित्सा मशीनों के रखरखाव और मरीजों को मिलने वाली सेवाओं की नियमित निगरानी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को मरीजों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

सांसद के औचक निरीक्षण से अस्पताल की व्यवस्थाएं चर्चा में आ गईं। अब देखना होगा कि अधिकारियों के निर्देशों के बाद मरीजों और उनके तीमारदारों को राहत देने के लिए धरातल पर कितने प्रभावी कदम उठाए जाते हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119