रुद्रपुर पोस्ट ऑफिस में कार्यरत चौखुटिया निवासी का शव उसके कमरे में मिला, दुर्गन्ध आने से चला पता

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। गांधी कालोनी में पोस्ट ऑफिस के एक कर्मचारी का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से चौखुटिया अल्मोड़ा निवासी 40 वर्षीय कैलाश चन्द्र पुत्र स्व. किशनराम यहां गांधी कालोनी में किराये में अकेले रहकर पोस्ट ऑफिस शाखा में क्लर्क पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि 14 जून को उनकी पत्नी गीता उनके पास आई थी। कमरे में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद गीता हल्द्वानी चली गई थी। बीती सायं पड़ोस के लोगों को कमरे से दुर्गन्ध आई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो फर्श पर कैलाश चन्द्र का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने कमरे की छानबीन की और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी यहां आ गये। बताया जाता है कि मृतक की दो पुत्रियां व एक पुत्र है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119