बकरियां चराने के लिए जंगल गई महिला की खाई में गिरकर मौत
बागेश्वर। बकरियां चराने के लिए जंगल गई महिला की खाई में गिरकर मौत हो गई।
भंडारी सेरा क्षेत्र कांडा के बांझ झिरोटी ग्राम सभा के ग्राम मखल खोला निवासी 42 वर्षीय सीता देवी पत्नी महेश राम मंगलवार को बकरियां चराने के लिए जंगल गई हुई थी, तभी महिला पहाड़ी से गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी सूचना मिलते ही अन्य साथियों ने गांव में घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर महिला के शव को खाई से बाहर निकाला। जिसके पश्चात घटना की जानकारी कांडा पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव पीएम के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर भेजा गया। इधर घटना के बाद मृतक के पति महेश राम जो आगरा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते है, साथ ही बेटे सूरज कुमार जो रुद्रपुर में नौकरी करते है को जानकारी दी गई। घटना के बुधवार को मृतका के पति एवं बेटा जिला अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद महिला का पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी करार
यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा
मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू