गुलदार के हमले में बुजुर्ग घायल – वन विभाग से कार्रवाई की मांग
रामनगर। क्षेत्र में इंसान और जंगली जानवरों के बीच लगातार बढ़ते टकराव का एक और मामला सामने आया है। शुक्रवार की शाम ग्राम पीरूमदारा हिम्मतपुर नई बस्ती के अंतर्गत आने वाले तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा इलाके में खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया।
हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परिजनों ने तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार 55 वर्षीय उदय राज सिंह जो कि गांव पीरूमदारा हिम्मतपुर नई बस्ती के रहने वाले हैं, रोज की तरह अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक जंगल से निकला गुलदार उनपर झपटा और हमला कर दिया।
हमला इतना तेज था कि बुजुर्ग लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर दौड़े और शोर मचाने लगे। ग्रामीणों की भीड़ और आवाज सुनकर गुलदार बुजुर्ग को गंभीर हालत में छोड़कर वापस जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल उदय राज सिंह को उपचार के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल