सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी को कई मांगों का पत्र सौंपा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली में मुलाकात कर हल्द्वानी-कमलुवागांजा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल खोलने, रामगढ़ में विश्व प्रसिद्ध रविंद्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी के भूमि की समयावधि विस्तारित करने और नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण में जोड़े गए नए स्थान पर पुनर्विचार करने को लेकर पत्र सौंपते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया।

सांसद भट्ट ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए कहा कि हल्द्वानी के कमलुवागांजा में रेशम विभाग की खाली पड़ी भूमि पर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाया जाना बेहद आवश्यक है, जिससे शहर से जुड़े हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं से उपचार हो सके।

इसके अलावा उन्होंने रामगढ़ में रविंद्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी के लिए दी गई भूमि की समय अवधि विस्तारित करने और शासन द्वारा नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण में जोड़े गए क्षेत्रों पर पुनर्विचार करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों में इस फैसले से काफी आक्रोश है। उन्होंने इस फैसले पर पुनर्विचार किए जाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119