नहर में कूदी विवाहिता का शव दूसरे दिन बरामद

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। देवहा नहर में कूदी विवाहिता का शव दूसरे दिन बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

 मंगलवार को एक विवाहिता ने देवहा नहर में  छलांग लगा दी थी। जिसकी तैराक कंपनी, स्थानीय तैराक एवं गोताखोर द्वारा खोजबीन लगातार जारी थी। वहीं बुधवार को एसडीआरएफ की टीम ने विवाहिता के शव को ढूंढ निकाला। विवाहिता का शव घटनास्थल से थोड़ी दूर पर नहर में मिला। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोशनी (20) पत्नी सुदेश कुमार पुत्री जेबलाल निवासी ग्राम देवकली, थाना बंडा, जिला शाहजहांपुर की एक सप्ताह पहले अपने मायके ग्राम भिंडारा, थाना न्यूरिया, जिला पीलीभीत आई थी। जो सोमवार की शाम को देवहा नहर पर आई और पुल पर काम कर रहे एक व्यक्ति से मोबाइल फोन मांग कर अपने पति सुदेश कुमार से बात किया और देवहा नहर में छलांग लगा दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने नहर में डूबीं विवाहिता की  खोजबीन की, लेकिन अंधेरा होने के चलते सफलता नहीं मिली। बुधवार की सुबह को एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया और घटना स्थल से कुछ दूरी पर डूबी रोशनी का शव बरामद कर लिया।पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119