घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग

खबर शेयर करें 👉

–सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पार्किंग से लेकर यातायात और पर्यटक सुविधाओं के विकास पर दिया जोर

नैनीताल। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने घोड़ाखाल स्थित प्रसिद्ध श्री गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मंदिर को मिशन में शामिल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

सांसद ने अपने पत्र में कहा कि घोड़ाखाल स्थित श्री गोलू देवता मंदिर उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। न्याय के देवता के रूप में पूजे जाने वाले गोलू देवता के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। यही कारण है कि उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा देश के अन्य राज्यों और विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी

उन्होंने कहा कि मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल किए जाने से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार मिलेगा। साथ ही कैंची धाम, जागेश्वर धाम और प्रदेश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ पर्यटन गतिविधियों को जोड़ने में भी मदद मिलेगी। इससे क्षेत्र की धार्मिक पहचान को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिल सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रुद्रपुर में साइबर ठगों का तांडव -दो लोगों के खातों से उड़ाए 3.65 लाख रुपये

पार्किंग और यातायात व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

सांसद अजय भट्ट ने पत्र में मंदिर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास की आवश्यकता भी उठाई। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या के अनुरूप पार्किंग, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का पर्याप्त विस्तार नहीं हो पाया है। इसके चलते विशेष अवसरों और पर्यटन सीजन के दौरान स्थानीय लोगों के साथ ही मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र में पार्किंग स्थलों के विकास, सड़क सुविधाओं में सुधार, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने, पेयजल, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाएं विकसित करने का सुझाव दिया। उनका कहना है कि इन व्यवस्थाओं के बेहतर होने से श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-खटीमा में पूर्व सैनिक के घर लाखों की चोरी -सोने के आभूषण और दुर्लभ चांदी के 11 सिक्के ले उड़े चोर

पहले भी भेजा जा चुका है पत्र

सांसद ने बताया कि घोड़ाखाल मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने के संबंध में पूर्व में भी पत्र भेजकर उचित कार्रवाई का अनुरोध किया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से एक बार फिर आग्रह किया है कि इस दिशा में आवश्यक कदम उठाते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए।

उन्होंने उम्मीद जताई कि मंदिर को मिशन में शामिल करने और आधारभूत सुविधाओं का विकास होने से उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119