ड्राइवर की बेटी ने प्रदेश में पाया दसवां स्थान-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 6 जून : कर गुजरने का जज्बा हो तो तमाम मुश्किलें सामने आने के बाद भी राह आसान हो जाती है। अपनी प्रतिभा से ऐसा ही कुछ कर दिखाया पेशे से ट्रक चालक भनोली कस्बे के निवासी प्रकाश चंद्र की हाईस्कूल में पढऩे वाली दीपिका ने। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में वरीयता सूची में प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
भनोली के ग्राम भैंसोड़ी निवासी प्रकाश चंद्र की बेटी दीपिका बेहतर शिक्षा पाने के लिए अपने मामा त्रिलोक सिंह के घर भनोली में रहती है। इस बार उसने अपनी प्रतिभा के दम पर हाईस्कूल की परीक्षा में अव्वल स्थान पाया। दीपिका बताती हैं कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने और गांव में स्कूल ना होने के कारण वह भनोली आकर शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। कोरोना काल के दौरान उन्होंने स्कूल बंद होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और यू टयूब से शिक्षा ग्रहण की। दीपिका कहती हैं कि उन्हें बचपन से ही आईएएस बनने का शौक है। जिसके लिए वह करीब दस से बारह घंटे पढ़ाई करती है। दीपिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, मामा मामी, गुरुजनों और अन्य परिजनों को देती हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



24 अक्टूबर को देहरादून में शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच, नैनीताल जिले के स्कूलों में सामूहिक अवकाश का ऐलान
भारत-जापान सहयोग को बढ़ावा देगा वर्ल्ड कनेक्ट एजुकेशन -कागोशिमा के गवर्नर से हुई अहम मुलाकात
हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा CGHS वेलनेस सेंटर -भवन का नवीनीकरण पूरा
आदर्श रामलीला कमेटी में कैकई-मंथरा संवाद का भावपूर्ण मंचन -चौथे दिन उमड़े दर्शक
नैनीताल में पांच लोग जिला बदर -अवैध शराब तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पर कार्रवाई