बैग की दुकान में चल रहा था नशे की दवाओं का कारोबार -एसओजी-पुलिस की छापेमारी में आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

बनबसा। मीना बाजार क्षेत्र में बैग बिक्री एवं रिपेयरिंग की दुकान की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री का मामला सामने आया है। एसओजी और बनबसा पुलिस की संयुक्त टीम ने दुकान पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद कीं। मौके से भारतीय और नेपाली मुद्रा भी मिली। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मीना बाजार स्थित दुकान की तलाशी के दौरान प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं। इन दवाओं का नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 39,760 रुपये की भारतीय और नेपाली मुद्रा भी बरामद की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नैथना देवी मंदिर समिति की 382 आजीवन सदस्यों की अंतिम सूची जारी

पुलिस ने आरोपी की पहचान बंटी सिंह, मूल निवासी इस्लामनगर, बदायूं और हाल निवासी फागपुर, बनबसा के रूप में की है। उसके खिलाफ बनबसा थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/22/27 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पुलिस ने चार माह तक नहीं लिखी एफआईआर -अदालत के आदेश पर ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

पीलीभीत और बरेली से खरीदकर बनबसा में बेचता था दवाएं

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह प्रतिबंधित दवाएं पीलीभीत और बरेली से खरीदकर बनबसा क्षेत्र में भारतीय और नेपाली नागरिकों को ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस अब दवाओं की आपूर्ति के स्रोत और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। साथ ही कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK: 19 लाख के फर्जी ऋण मामले में सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार -बैंक में लगाए थे कूटरचित दस्तावेज

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में बनबसा थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है।

कार्रवाई करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, हेड कांस्टेबल तपेंद्र जोशी, नईम कुरैशी, मोहम्मद नासिर तथा कांस्टेबल कुलदीप सिंह, ललित कुमार, सूरज कुमार, मनीष महरा और उमेश शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119