ग्राफिक ऐरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बिल्ड फॉर इंडिया 2.0 में 24 घंटे तक चला नवाचार का महामुकाबला -420 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर के इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल की ओर से ‘बिल्ड फॉर इंडिया 2.0–इंटरनल हैकाथॉन 2026’ का आयोजन 8 से 9 सितंबर तक किया गया। 24 घंटे चले इस नवाचार एवं समस्या-समाधान आधारित आयोजन में 420 विद्यार्थियों ने छह-छह सदस्यों वाली टीमों में प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने वास्तविक जीवन की समस्याओं के तकनीक आधारित अभिनव समाधान विकसित किए।

हैकाथॉन की चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी हुई। पहले चरण में टीमों का ऑनलाइन मूल्यांकन प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया गया। इसके बाद चयनित टीमों ने ऑफलाइन चरण में अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए और जरूरत के अनुसार कार्यशील नमूनों का प्रदर्शन भी किया। प्रोजेक्ट का मूल्यांकन उसकी प्रासंगिकता, व्यावहारिकता, नवाचार और वास्तविक जीवन में संभावित प्रभाव के आधार पर किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बिना बताए चली गई अस्पताल में भर्ती महिला, प्रबंधन ने पुलिस को दी सूचना

24 घंटे की चुनौती के दौरान विद्यार्थियों ने विचार-विमर्श, शोध, कोडिंग, डिजाइनिंग, परीक्षण और प्रोजेक्ट विकास के जरिए अपने विचारों को वास्तविक समाधान में बदलने का प्रयास किया। आयोजन ने विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित ज्ञान को वास्तविक समस्याओं पर लागू करने का अवसर दिया। साथ ही टीम भावना, रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और समस्या-समाधान क्षमता को भी मजबूती मिली।

प्रतियोगिता में ‘वशीकरण’ टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। ‘जीनर.ओपेक्स’ टीम प्रथम उपविजेता तथा ‘अक्विला’ टीम द्वितीय उपविजेता रही। विजेता टीमों को उनके अभिनव विचार, तकनीकी क्रियान्वयन और प्रभावी समस्या-समाधान के लिए सम्मानित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पुलिस ने चार माह तक नहीं लिखी एफआईआर -अदालत के आदेश पर ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष श्रेणियों में भी सम्मानित किया गया। इनमें सर्वश्रेष्ठ गिटहब रिपॉजिटरी, सर्वश्रेष्ठ टीम लीडर, सर्वश्रेष्ठ यूआई/यूएक्स, सर्वश्रेष्ठ एआई/एमएल, सर्वश्रेष्ठ शोध, सर्वश्रेष्ठ आईओटी, सर्वश्रेष्ठ नवाचार, सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतीकरण, सर्वश्रेष्ठ छात्राओं की टीम और सर्वश्रेष्ठ नव प्रतिभा जैसी श्रेणियां शामिल रहीं।

इस अवसर पर परिसर निदेशक ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की भागीदारी को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि हैकाथॉन जैसे आयोजन विद्यार्थियों को सीखने, प्रयोग करने और व्यावहारिक समाधान तैयार करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...चमोली में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप -पति समेत चार पर हत्या का मुकदमा

उन्होंने आयोजन टीम और वीकोड क्लब के सदस्यों के समर्पित प्रयासों की भी सराहना की। विद्यार्थियों से हैकाथॉन के दौरान प्राप्त अनुभव और सीख को भविष्य में नवाचार तथा सार्थक समस्या-समाधान के लिए उपयोग करने का आह्वान किया।

बिल्ड फॉर इंडिया 2.0 विद्यार्थियों के लिए महज प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विचारों को वास्तविक समाधानों में बदलने का व्यावहारिक मंच साबित हुआ। 24 घंटे के इस आयोजन ने नवाचार, सहयोग और अनुभवात्मक सीखने की भावना को मजबूत करते हुए विद्यार्थियों में भविष्य की तकनीकी चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास पैदा किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119