पिता को भारी पड़ा बेटे के साथ गाली गलौज करने का विरोध -धारदार हथियार से उसकी दो उंगली ही काट दी
रुद्रपुर। बेटे के साथ गाली गलौज किए जाने का विरोध करना एक पिता पर भारी पड़ गया। आवेश में आए पड़ोसी युवक ने पहले सिर फाड़ दिया और गुस्सा शांत नहीं हुआ तो धारदार हथियार से उसकी दो उंगली भी काट दी। चीख पुकार सुनकर जब लोग एकत्रित हुए तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती कमलेश ने बताया कि वह मोहल्ले में किराए के मकान में परिवार के साथ रहती है।
23 सितंबर की रात्रि आठ बजे पड़ोसी अमित नाम का युवक उसके बेटे को गालियां दे रहा था उसी वक्त पिता दीपक ने इसका विरोध किया जिससे बौखलाकर आरोपी युवक ने लोहे की सरिया से पति का सिर फाड़ दिया और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया जिससे पति की दोनों हाथों की अंगुलियां कटकर अलग हो गया । चीख पुकार सुनकर जब लोग एकत्रित होने लगे तो हमलावर फरार हो गया। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-अंकिता भंडारी हत्याकांड : तीनों दोषियों को हाईकोर्ट से झटका -जमानत याचिकाएं खारिज
uttarakhand-बाड़ेछीना में तेंदुए का आतंक -ग्रामीण पर हमला, स्कूटी सवार का 50 मीटर तक किया पीछा