किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर। कोतवाली इलाके में एक किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रंपुरा बस्ती निवासी एक युवक ने बताया कि 26 सितंबर को 11 बजे उसकी 18 वर्षीय बहन छत पर कपड़े सूखा रही थी। तभी किराए पर रहने वाला पड़ोसी छत से कूदकर आया और बहन के साथ जबरदस्ती करने लगा।
आरोप था कि युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की और अमर्यादित व अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया।जब चीखने की आवाज सुनकर वह दौड़कर छत पर पहुंचा तो आरोपी युवक छत कूदकर फरार हो गया और बहन रोने-बिलखने लगी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मां की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-अंकिता भंडारी हत्याकांड : तीनों दोषियों को हाईकोर्ट से झटका -जमानत याचिकाएं खारिज
uttarakhand-बाड़ेछीना में तेंदुए का आतंक -ग्रामीण पर हमला, स्कूटी सवार का 50 मीटर तक किया पीछा