वन प्रभाग की विभिन्न रेंजों में तैनात कर्मचारियों की फील्ड स्तरीय समस्याओं पर विचार
अल्मोड़ा। मंगलवार को वन बीट अधिकारी संघ शाखा अल्मोड़ा के एक शिष्टमंडल द्वारा श्री दीपक सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा से शिष्टाचार भेंट की गई। भेंट वार्ता के दौरान अल्मोड़ा वन प्रभाग की विभिन्न रेंजों में तैनात कर्मचारियों की फील्ड स्तरीय समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा वनों की सुरक्षा व वन अपराधों पर नियंत्रण किये जाने हेतु दिशानिर्देश दिए गये तथा वन कर्मचारियों की फील्ड स्तरीय समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।
शिष्टमंडल में वन बीट अधिकारी संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष बलवंत भण्डारी, संरक्षक हीरा सिंह बिष्ट, वृत उपाध्यक्ष हरेंद्र सतवाल, जिला महामंत्री खजान सिंह मेहता, महिला उपाध्यक्ष पूनम पंत, कुबेर चन्द्र आर्या आदि उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध
utrarakhand-गोरापड़ाव डकैती कांड के दो और शातिर गिरफ्तार -तमंचे-कारतूस समेत ₹1.40 लाख बरामद
हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच
उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार