शांतिभंग में पूर्व प्रधान पति गिरफ्तार
काशीपुर। बिना बताए मुर्गा ले जाने पर महिला की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया है। गुरुवार को कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम जुड़का नंबर दो निवासी एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है। कहा पूर्व ग्राम प्रधान पति होशियार सिंह उर्फ बब्लू पुत्र रमा स्वरूप बिना बताए उसका मुर्गा ले गया। शिकायत करने कर आरोपी लड़ाई झगड़ा करने लगा।
इधर, सूचना पर पहुंचे एसआई प्रदीप पंत, कांस्टेबल किशोर फर्त्याल, हरी सिंह ने पूर्व ग्राम प्रधान पति को गिरफ्तार कर शांतिभंग चालान काटा। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को एसडीम कोर्ट में पेश किया। जहां से एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने उसे जमानत पर छोड़ दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद