उत्तराखंड…जसपुर में संदिग्ध हालात में युवती की मौत –जहर खाने की आशंका से मचा हड़कंप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

उधमसिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पूरनपुर निवासी नरेश सिंह की 19 वर्षीय पुत्री आंचल अपनी दादी के साथ गांव में रहती थी, जबकि उसके माता-पिता रोजगार के सिलसिले में रुद्रपुर में रहते हैं। शनिवार रात अचानक आंचल की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती द्वारा किसी विषैले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बाद में परिजनों ने युवती का अंतिम संस्कार कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119