उत्तराखंड…जंगली मशरूम बना जानलेवा –सेवन करते ही बिगड़ी 42 वर्षीय व्यक्ति की हालत, जिला अस्पताल रेफर
पिथौरागढ़। बारिश के मौसम में जंगलों में उगने वाले जंगली मशरूम लोगों की जान के लिए खतरा साबित हो रहे हैं। धारचूला क्षेत्र के सिर्दांग गांव में जंगली मशरूम खाने के बाद 42 वर्षीय एक व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी और तेज चक्कर आने पर परिजन उन्हें तत्काल उप जिला अस्पताल धारचूला ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सिर्दांग निवासी संजू मर्तोलिया ने शुक्रवार रात भोजन के साथ जंगली मशरूम का सेवन किया था। कुछ ही देर बाद उन्हें लगातार उल्टियां और चक्कर आने लगे। शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य समस्या समझा, लेकिन हालत तेजी से बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
उप जिला अस्पताल धारचूला में करीब एक दिन तक उपचार और निगरानी के बावजूद स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर कर दिया। यहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. आशु अवस्थी ने मरीज को भर्ती कर उपचार शुरू किया। वर्तमान में फिजीशियन डॉ. नेहा कल्पासी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार मरीज की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में जंगलों से लाए गए जंगली मशरूम का सेवन करने से बचें, क्योंकि कई प्रजातियां जहरीली होती हैं और जानलेवा साबित हो सकती हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर