उत्तराखंड…सिडकुल कंपनी के गेट पर ट्रक चालक की अचानक मौत -सुरक्षा जांच के दौरान हुए बेहोश

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। सिडकुल स्थित एक कंपनी में सामान लेकर पहुंचे ट्रक चालक की रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। कंपनी के मुख्य गेट पर सुरक्षा जांच के दौरान चालक बेहोश होकर गिर पड़ा। कर्मचारियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हृदयाघात (हार्ट अटैक) माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के ग्राम श्यामलपुर, पोस्ट बरखानी निवासी 44 वर्षीय रामराज, पुत्र अहिवरन, पिछले चार वर्षों से बेस्ट कैरियर कंपनी में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे। वह विभिन्न कंपनियों में माल ढुलाई का कार्य करते थे। रविवार सुबह वह ट्रक लेकर सिडकुल स्थित एक कंपनी में सामान पहुंचाने पहुंचे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

बताया गया कि कंपनी के मुख्य गेट पर सुरक्षा जांच के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बिना देर किए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी के उप निरीक्षक अनिल मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चाचा कमलेश कुमार ने बताया कि रामराज के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कई दिनों से रामराज सीने में दर्द की शिकायत कर रहे थे। ऐसे में प्रथम दृष्टया हृदयाघात से मौत की आशंका जताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी (सीओ) डीआर वर्मा ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119