उत्तराखंड…₹18 लाख के पैकेज पर SAP Labs India में चयनित हुईं ग्राफिक एरा की छात्रा भावना दुम्का
भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल की बीसीए 2026 बैच की छात्रा भावना दुम्का ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व की अग्रणी एंटरप्राइज क्लाउड सॉफ्टवेयर एवं क्लाउड ईआरपी समाधान प्रदाता कंपनी एसएपी लैब्स इंडिया (SAP Labs India) में आईटी टेक्नोलॉजी क्लाउड सर्विस एसोसिएट के पद पर ₹18 लाख वार्षिक पैकेज के साथ चयन प्राप्त किया है। इस सफलता से विश्वविद्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल है।

भावना दुम्का का चयन एसएपी के टैलेंट एक्विजिशन प्रोग्राम के माध्यम से हुआ। चयन प्रक्रिया कई चुनौतीपूर्ण चरणों में संपन्न हुई, जिसमें तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ समस्या समाधान क्षमता, संचार कौशल, विश्लेषणात्मक सोच और पेशेवर दृष्टिकोण का भी गहन परीक्षण किया गया।
भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में उन्होंने कोडिलिटी ऑनलाइन असेसमेंट सफलतापूर्वक पास किया। इसके बाद आयोजित एआई इंटरव्यू में उन्होंने अपने शैक्षणिक अनुभव और परियोजनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। तकनीकी साक्षात्कार के दौरान क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा स्ट्रक्चर एवं एल्गोरिद्म (डीएसए), सिस्टम डिजाइन और कंप्यूटर साइंस के मूलभूत विषयों से जुड़े प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसके बाद हुए मैनेजरियल डिस्कशन में उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता, व्यवहारिक कौशल और निर्णय लेने की योग्यता का आकलन किया गया। वहीं कम्युनिकेशन राउंड में एम.टेक. जैसे अनुभवी उम्मीदवारों के बीच भी उन्होंने आत्मविश्वास, स्पष्ट अभिव्यक्ति और प्रभावशाली व्यक्तित्व के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई। अंतिम चरण में दो एचआर इंटरव्यू हुए, जिनमें उनके तकनीकी अनुभव, करियर लक्ष्य और एसएपी की कार्य संस्कृति के अनुरूप उनकी तैयारी का मूल्यांकन किया गया।
करीब एक सप्ताह की प्रतीक्षा के बाद 24 जून 2026 को भावना दुम्का को एसएपी लैब्स इंडिया से आधिकारिक ऑफर लेटर प्राप्त हुआ। इसके साथ ही उन्होंने आईटी टेक्नोलॉजी क्लाउड सर्विस एसोसिएट के रूप में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत ₹18 लाख वार्षिक पैकेज के साथ की।
अपनी सफलता पर भावना दुम्का ने कहा कि उन्होंने पूरी चयन प्रक्रिया के दौरान स्वयं पर विश्वास बनाए रखा और हर चरण को पूरी निष्ठा एवं सकारात्मक सोच के साथ पूरा किया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण को दिया।
युवा विद्यार्थियों को संदेश देते हुए भावना दुम्का ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर मेहनत, असफलताओं से सीखने की क्षमता और चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करना ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास बनाए रखने, कभी हार न मानने और अपने लक्ष्य की दिशा में लगातार आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया। उनका विश्वास है कि मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन से हर विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकता है और अपने संस्थान व प्रदेश का नाम रोशन कर सकता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…हल्द्वानी में सेक्स रैकेट मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार –जजी कोर्ट तिराहे से पुलिस ने दबोचा
उत्तराखंड…तेज रफ्तार कैंटर ने ली महिला की जान –अस्पताल के शौचालय से फरार हुआ चालक, परिजनों का हंगामा