हल्द्वानी में सांसद अजय भट्ट के साथ होगा ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण -कार्यकर्ताओं व नागरिकों से जुड़ेंगे

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण करेंगे। यह कार्यक्रम कालाढूंगी विधानसभा के मुखानी मंडल के बूथ संख्या-213 पर त्रिलोक सिंह के आवास पर आयोजित किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बूथ एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र संयोजक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भाग लेंगे। सांसद अजय भट्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी विचारों का श्रवण करने का आह्वान किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने का प्रभावी मंच बन चुका है। यह कार्यक्रम देशभर के नागरिकों को प्रेरणा देने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के उपरांत सांसद अजय भट्ट कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद भी करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, जनसरोकारों तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा देने पर भी विचार-विमर्श होगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119