उत्तराखंड…हल्द्वानी में सेक्स रैकेट मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार –जजी कोर्ट तिराहे से पुलिस ने दबोचा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चर्चित सेक्स रैकेट प्रकरण में लंबे समय से वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 11 जून को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए हल्द्वानी क्षेत्र में संचालित एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था। कार्रवाई के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की तहरीर पर थाना हल्द्वानी में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6 और 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ₹450 करोड़ बैंक घोटाले में ईडी का शिकंजा --दिल्ली-यूपी-पंजाब में 8 ठिकानों पर छापेमारी

मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी राहुल जायसवाल (38 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय संजय जायसवाल, निवासी प्रेमपुर लोश्यानी, पोस्ट आनंदपुर, शिवालिक स्कूल के पास, आरटीओ रोड, हल्द्वानी को पुलिस टीम ने 24 जुलाई को जजी कोर्ट तिराहा, हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सुप्रीम कोर्ट सख्त : कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो-ऑडियो से छेड़छाड़ और सोशल मीडिया पर प्रसारण पर रोक

पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119