पदमपुर देवलिया में हरियाली की मुहिम तेज, ग्राम प्रधान रमेश जोशी के नेतृत्व में हुआ पौधारोपण अभियान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के उद्देश्य से ग्राम प्रधान रमेश चंद जोशी के नेतृत्व में नवयुवक मंगल दल एवं वार्ड सदस्यों के संयुक्त प्रयास से व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ग्राम सभा क्षेत्र में सड़क किनारे खाली पड़ी भूमि पर फलदार, छायादार एवं फूलदार पौधे लगाए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

वन विभाग के सहयोग से ग्राम पंचायत को आंवला, अमरूद, इमली, नीम, हरड़ सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध कराए गए। इनमें से कई पौधे किसानों को निःशुल्क वितरित किए गए, जबकि शेष पौधों को ग्राम पंचायत क्षेत्र की खाली भूमि पर रोपा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

ग्राम प्रधान रमेश चंद जोशी ने कहा कि स्वच्छ और शुद्ध वातावरण के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में अधिक से अधिक पेड़ होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की यह मुहिम पूरे माह जारी रहेगी और अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

इस अवसर पर नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष सौरभ कबडवाल, कमल कबडवाल, विमल कबड़वाल, वैभव दुर्गा पाल, नितिन जोशी, हर्षवर्धन जोशी, प्रियांजल भट्ट, कार्तिक पांडे, वार्ड सदस्य केशव खोलिया, श्रीमती चंपा कबडवाल तथा कृष्णा देवी जोशी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119