हल्द्वानी में सांसद अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को हल्द्वानी के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के मुखानी मंडल स्थित बूथ संख्या-213 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ सामूहिक श्रवण किया।

यह कार्यक्रम श्री त्रिलोक सिंह के आवास पर आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बूथ एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

कार्यक्रम के बाद सांसद अजय भट्ट ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, सामाजिक उत्तरदायित्व और सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक विचार समाज के हर वर्ग को राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं और देश को एकता एवं विकास के सूत्र में जोड़ने का कार्य करते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

सांसद ने कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश भी दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

अजय भट्ट ने कहा कि जनता की सेवा, उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान और क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119