हल्द्वानी पुलिस का बड़ा प्रहार : लूट-चोरी के ‘फिरोज गांधी गैंग’ पर गैंगस्टर एक्ट -अपराधियों में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में लगातार लूट, चोरी और चेन स्नैचिंग जैसी वारदातों से लोगों में दहशत फैलाने वाले शातिर अपराधियों पर अब पुलिस ने कड़ा शिकंजा कस दिया है। मुखानी पुलिस ने कुख्यात फिरोज गांधी गैंग के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना और उसके सक्रिय सदस्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार रामपुर के पदमपुर निवासी फिरोज गांधी इस आपराधिक गिरोह का सरगना है, जबकि आगापुर निवासी मुन्ना उर्फ चुन्ना उसका खास सहयोगी माना जाता है। दोनों के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, झपटमारी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

मुखानी थाना प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि दोनों अपराधियों की गतिविधियों का विस्तृत गैंग चार्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा गया था। जिलाधिकारी की मंजूरी मिलने के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से संगठित तरीके से अपराध कर रहा था और आम लोगों में भय का माहौल बना रहा था। अब गैंगस्टर एक्ट लगने के बाद आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों, आर्थिक स्रोतों और पूरे आपराधिक नेटवर्क की भी जांच शुरू कर दी गई है। जरूरत पड़ने पर गैंग से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119