UK…बाइक चुराई, लेकिन चालान ने खोल दी पोल! -ई-चालान की फोटो से चोर तक पहुंची पुलिस
हल्द्वानी। चोरी की एक हैरान करने वाली घटना में बाइक चुराकर फरार हुए शातिर की पहचान उसके ही ट्रैफिक नियम तोड़ने की वजह से उजागर हो गई। आम्रपाली इंस्टीट्यूट के एक छात्र की बाइक चोरी होने के कुछ ही देर बाद उसका ई-चालान कट गया, जिसमें बाइक चला रहे संदिग्ध की तस्वीर कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार रामनगर के ढेला निवासी बी-फार्मा छात्र करण सिंह 15 मई को अपनी बाइक कॉलेज परिसर के बाहर खड़ी कर कक्षा में गया था। दोपहर में लौटने पर बाइक गायब मिली। बाइक चोरी की चिंता के बीच उसके मोबाइल पर अचानक ई-चालान का संदेश पहुंचा। जब उसने चालान में लगी तस्वीर देखी तो पता चला कि उसकी बाइक कोई दूसरा व्यक्ति चला रहा था।
घटना की सूचना मिलने पर मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अब ई-चालान में कैद तस्वीर के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि चालान में मिले फोटो महत्वपूर्ण सुराग साबित हुए हैं। संदिग्ध की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर
UK…पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद
उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात