शामा पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कपकोट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित शामा पुलिस चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पंचनामा व पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौप दिया। मृतक के बच्चे बागेश्वर में रहते थे। बच्चे स्कूल पढ़ रहे थे। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। शामा पुलिस चौकी में तैनात 47 वर्षीय उमाकांत टम्टा शनिवार की सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। उनके सीने में तेज का दर्द उठा। पुलिस कर्मी उन्हें 108 के माध्यम से बागेश्वर ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। सूचना के बाद पुलिस कर्मी व परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से हेड कांस्टेबल की मौत हुई है। मृतक की पत्नी व बच्चे बागेश्वर में किराये में रहते हैं। दोनों ही बच्चे स्कूल पढ़ते हैं। इधर, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119