सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्यवाही, धौलछीना पुलिस ने 05 लोगों को किया गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा।  सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर धौलछीना पुलिस ने 05 लोगों को पुलिस एक्ट में गिरफ्तार किया है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्रान्तर्गत आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, शांति, कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने-पिलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू

थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बाड़ेछीना में 05 लोग सड़क किनारे सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पाए गए, जिस पर पुलिस टीम द्वारा सभी 05 लोगों को पुलिस एक्ट के अन्तर्गत गिरफ्तार कर चालानी कार्यवाही की गयी तथा भविष्य में पुनः ऐसा कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी गई।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119