बड़ी खबर…बैतडी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 11 लोग घायल

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। नेपाल में बैतडी जिले में एक सवारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई व 11 लोग घायल हो गए। सोमवार को बैतडी के देहिमांडो से गिरेगडा जाते समय पंचेश्वर 5 तिलपुर बैंड के पास बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देहरादून चरस की खेप लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार -511 ग्राम चरस बरामद

नेपाल पुलिस के डीएसपी शाही ने बताया पंचेश्वर गांव पालिका 5 के 55 वर्षीय महादेव भट्ट की मौके पर ही मौत हो गयी। अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119