पति के साथ हनीमून पर गई पत्नी के साथ पति ने सारी हदें पार कर दी, मलेशिया ले जाने के बाद पति ने पत्नी को बंधक बनाया
हल्द्वानी। पति के साथ हनीमून पर गई पत्नी के साथ पति ने सारी हदें पार कर दी और सवा साल की शादी कुछ ही दिनों में टूट गई। मलेशिया ले जाने के बाद पति ने पत्नी को बंधक बनाया और फिर से प्रताड़ित करने लगा। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसएसपी नैनीताल को सौपी शिकायत में मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने कहा उसकी शादी वर्ष 2022 दिसंबर में गाजियाबाद निवासी युवक के साथ हुई थी।
आरोप है शादी के 2-3 दिन सब सही रहा, लेकिन जब हम हनीमून के लिए मॉरीशस गए तो मेरे पति ने मारपीट व बदसलूकी शुरू कर दी। शराब के नशे में प्रताड़ित करता रहा। वो 10 लाख रुपये और कार की मांग करने लगा। आरोप है कि जब वह एक सप्ताह बाद लौटे तो सास, ससुर, जेठ और जेठानी दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। न चाहने के बावजूद पति पीड़िता को मलेशिया ले गया और दोबारा परेशान न करने का वादा किया। आरोप है कि बीते 4 फरवरी 2023 को मलेशिया के लिए निकले। उसने वियतनाम में फिर लड़ाई की। 6 फरवरी को मलेशिया पहुंचे तो वहां बुरा बर्ताव किया। आरोप है कि तकिया से गला दबाकर मारने की भी कोशिश की गई और बंधक बना कर रखा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग