बनभूलपुरा हिंसा के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, -94 उपद्रवी सलाखों के पीछे
हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा के मामले में पुलिस द्वारा उपद्रवियों की लगातार गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। इस मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी तक पुलिस बनभूलपुरा हिंसा मामले में 94 उपद्रवियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। बता दें कि बीती 8 फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक के बगीचा से हिंसा फैली थी और उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना फूंकने के साथ ही पुलिस प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों में पथराव कर आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने इस घटना के मास्टर माइंड कहे जाने वाले अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद सहित 92 उपद्रवियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है
हिंसा मामले में नामजद सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन अब पुलिस अज्ञात लोगों को चिह्नित कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। इस मामले में पुलिस पूर्व में पांच महिला उपद्रवियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। इसी कड़ी में पुलिस ने बुधवार को हिंसा से जुड़े फैजान पुत्र जाविर निवासी वार्ड 24 बनभूलपुरा और शाहनवाज उर्फ सोनू पुत्र वशीफ अहमद निवासी वार्ड-29 शनि बाजार गेट के पास बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पांच महिला उपद्रवियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग