बड़ी खबर..मानिला में बाइक सवार नकाबपोशों ने दिनदहाड़े ग्रामीण को लूटा, पैसे लेकर ग्रामीण को फेंका झाड़ी में
-बमुश्किल बचाई जान, मानिला पटवारी क्षेत्र में की प्राथमिकी दर्ज
एस आर चंद्रा
भिकियासैण (अल्मोडा़) तहसील भिकियासैण के पटवारी क्षेत्र मानिला के मुसोली निवासी बालम सिंह पुत्र दयाल सिंह पर आज सुबह 7:30 बजे तीन नकाबपोस बाईक सवार झपट गये। मालूम हो कि पटवारी क्षेत्र मानिला के राजस्व उपनिरीक्षक शुभम सिंह को बालम सिंह पुत्र दयाल सिंह ग्राम मुसौली ने अपने शिक़ायती पत्र में लिखा कि आज प्रातः लगभग 7:30 बजे बालम सिंह भिकियासैण जाने के लिए अपने घर के पास भिकियासैंण -जैनल -स्याल्दे मोटरमार्ग पर बस के इंतज़ार मै खड़ा था,तभी जैनल की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग मेरे पास आकर रुके, उनमें से एक ने मुझसे बीड़ी मांगी मेरे द्वारा कहां गया कि मैं बीड़ी नहीं पीता हूंँ, तो एक व्यक्ति ने मेरे को माँफलर से बाधकर झाड़ियों में खींच लिया, और ब्लैड से जैकेट व मेरे दोनों पैरों पर वार कर मुझे घायल कर मेरी जेब में रखे ₹50000- व एक चैक ₹50000 का लेकर चले गए।

उनके जाने के बाद मैंने अपने पुत्र हिमांशु को मोबाइल पर घटना की सूचना दी, वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा, और झाड़ियों से मुझे रोड पर लेकर आया,और उसने इसकी सूचना 112 इमरजैंसी पर दी,तथा मुझे भिकियासैण लेकर आया,वहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेरा इलाज कराया।राजस्व उपनिरीक्षक सुभम सिंह ने यह भी बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा -324व 394 में दर्ज कर दिया है, जो कोर्ट में पेश कर दी है, विवेचना जारी है। साथ ही उन्होंने बताया कि मामला गंभीर है, इसलिए मामले को रेगूलर पुलिस को सौपे जाने की कार्यवाही हो रही है।
इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली,पुलिस चौकी प्रभारी भिकियासैण मदन मोहन जोशी भी अपने दल -बल के साथ मुश्तैज हो गये, जिसमें उन्होने आज भिकियासैण से चचरोटी तक मौका मुआयना में जुट गये।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

दुर्घटना कर शव नाले में फेंकने वाला मुख्य आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार -दो सहयोगी फरार
उत्तराखण्ड STF और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार