चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर
–सर्दियों के लिए पशुओं का चारा जुटाते समय हुआ हादसा, ग्रामीणों ने बिजली के तारों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
देहरादून। तहसील चकराता की ग्राम पंचायत बेगी में सोमवार दोपहर बिजली के करंट की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों सर्दियों के लिए पशुओं का चारा एकत्र कर रहे थे। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली के तारों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे बेगी निवासी नैन सिंह शर्मा अपनी बहू पूर्णिमा देवी के साथ गांव के समीप गौशाला के पास सूखी घास एकत्र कर रहे थे। सर्दियों में पशुओं के चारे की व्यवस्था के लिए वे घास को छानी के पास एक पेड़ पर टांग रहे थे। इसी दौरान पेड़ के संपर्क में आए बिजली के तार से उसमें करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से नैन सिंह शर्मा और पूर्णिमा देवी गंभीर रूप से प्रभावित हो गए। हादसे में नैन सिंह शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूर्णिमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
बच्चों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण
बताया गया कि घटनास्थल के आसपास खेल रहे बच्चों ने हादसा देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए पूर्णिमा देवी को करंट की चपेट से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र ले जाया गया।
विद्युत तारों की सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना की सूचना ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी चकराता, नायब तहसीलदार चकराता और विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी को फोन पर दी। सूचना मिलने के बाद राजस्व प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई।
हादसे के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के तारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ों के संपर्क में आने वाले बिजली के तार जानलेवा साबित हो सकते हैं। उन्होंने विद्युत विभाग से क्षेत्र में बिजली के तारों की स्थिति की जांच कराने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा