Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल
–रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद से चलाया बचाव अभियान, घायलों को अस्पताल पहुंचाया
रानीखेत। तहसील क्षेत्र के हरड़ा गांव के पास रविवार को एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही फायर रेस्क्यू टीम, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार, फायर स्टेशन रानीखेत को हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर यूके04टीए0441 नंबर का वाहन गहरी खाई में गिरा मिला, जिसमें तीन लोग सवार थे। इसके बाद फायर रेस्क्यू यूनिट रानीखेत और अल्मोड़ा, एसडीआरएफ तथा स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया।
रेस्क्यू टीम ने हादसे में घायल कैलाश चंद्र पुत्र चनी राम और किशोर राम पुत्र जीवन राम, दोनों निवासी हरड़ा, को खाई से सुरक्षित निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया।
वहीं, हादसे में आनन्द राम पुत्र डुंगर राम, निवासी हरड़ा की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने उनके शव को स्ट्रेचर पर बांधकर रस्सियों की मदद से खाई से सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शव को एंबुलेंस से मोर्चरी भिजवा दिया गया।
बचाव अभियान फायर स्टेशन रानीखेत के प्रभारी गणेश चंद्र के नेतृत्व में चलाया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी
UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान
दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित