उत्तराखंड…चमोली में मौत बनकर नदी में समाई कार : चार की दर्दनाक मौत –महिला और बच्चा चमत्कारिक रूप से बचे
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। कुंनार-गेस मोटर मार्ग पर एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई से होते हुए कैल नदी में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन सड़क से फिसलकर सीधे नदी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान एक महिला और एक बच्चा वाहन से बाहर छिटक गए, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि दोनों घायल हो गए हैं और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। अन्य घायलों को भी उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय जनप्रतिनिधि महावीर बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों और बचाव दलों ने प्रत्यक्षदर्शियों की निशानदेही पर नदी किनारे व्यापक खोज अभियान चलाया। घंटों की मशक्कत के बाद नदी से चार शव बरामद किए गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
फिलहाल हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। प्रारंभिक आशंका वाहन के अनियंत्रित होने की जताई जा रही है, लेकिन प्रशासन सभी पहलुओं की गहन जांच कर रहा है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UKNEWS…बागेश्वर में आसमान से बरसी आफत : एक घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, नदी-नाले उफान पर
उत्तराखंड…मौत के सफर पर रोडवेज! -पहाड़ की सड़कों पर बीच रास्ते दम तोड़ रहीं बूढ़ी बसें, बाल-बाल बचे 18 यात्री
ग्राफिक एरा भीमताल के सिविल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग को मिली NABL मान्यता
पशुपालन में लापरवाही नहीं, वैज्ञानिक प्रबंधन ही सफलता की कुंजी : डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव