UKNEWS…बागेश्वर में आसमान से बरसी आफत : एक घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, नदी-नाले उफान पर

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। जनपद में गुरुवार दोपहर हुई भीषण बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। करीब एक घंटे तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश से सड़कें और बाजार सुनसान हो गए, जबकि लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और घरों की ओर दौड़ते नजर आए। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई।

जानकारी के अनुसार, जिले में बुधवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। बुधवार रात ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर वर्षा हुई, वहीं जिला मुख्यालय में गुरुवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पिछले 24 घंटों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते सरयू और गोमती नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके अलावा छोटे-बड़े नाले भी उफान पर रहे, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

गौराड़-बिलखेत क्षेत्र में बारिश के बाद एक नाले में अचानक जलप्रवाह तेज हो गया। जलस्तर बढ़ने से लोगों को सड़क के दूसरे छोर पर पहुंचने के लिए करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बाद में पानी का बहाव कम होने पर यातायात सुचारू हो सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिया निर्माण की मांग उठाते हुए कहा कि हर वर्ष बरसात के दौरान उन्हें ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उधर, लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119