उत्तराखंड…दुपट्टा बना जानलेवा: मंदिर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंदिर से दर्शन कर बेटे के साथ घर लौट रही महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक चलाते समय महिला का दुपट्टा पहिए में फंस गया, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग

जानकारी के अनुसार, वार्ड-5 नगर पालिका किच्छा निवासी 50 वर्षीय रमा, पत्नी स्वर्गीय सुरेश, रविवार सुबह अपने बेटे के साथ बाइक से मंदिर दर्शन के लिए गई थीं। दर्शन के बाद घर लौटते समय रास्ते में अचानक उनका दुपट्टा बाइक के पहिए में फंस गया। इससे वह संतुलन खो बैठीं और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-हल्द्वानी में दुखद घटना : युवक की मौत के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम

किच्छा कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119