मेडिकल स्टोर में पिलाई जा रही थी शराब पुलिस ने किया चालान
लालकुआं। चेकिंग के दौरान स्थानीय कोतवाली के सामने से मेडिकल स्टोर में शराब पी रहे दो युवकों का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है। जबकि मेडिकल स्टोर के कर्मचारी के विरुद्ध शराब पिलाने की धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उक्त मेडिकल स्टोर के कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान स्थानीय कोतवाली के सामने एक मेडिकल स्टोर में कुछ लोग उन्हें बैठे हुए दिखाई दिए।
मौके पर जाकर देखा तो वहां दो युवक शराब पी रहे थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दोनों युवकों का पुलिस एक्ट की धारा 181 के तहत चालान कर दिया। जबकि मेडिकल स्टोर के कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मेडिकल स्टोर में अवैध रूप से शराब पिलाने पर मौके पर मौजूद कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है। जबकि शराब पी रहे दोनों युवकों का पुलिस एक्ट 81 के तहत चालान किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



24 अक्टूबर को देहरादून में शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच, नैनीताल जिले के स्कूलों में सामूहिक अवकाश का ऐलान
भारत-जापान सहयोग को बढ़ावा देगा वर्ल्ड कनेक्ट एजुकेशन -कागोशिमा के गवर्नर से हुई अहम मुलाकात
हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा CGHS वेलनेस सेंटर -भवन का नवीनीकरण पूरा
आदर्श रामलीला कमेटी में कैकई-मंथरा संवाद का भावपूर्ण मंचन -चौथे दिन उमड़े दर्शक
नैनीताल में पांच लोग जिला बदर -अवैध शराब तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पर कार्रवाई