अपहरण और दुष्कर्म मामले में एक गिरफ्तार – पुलिस ने फरीदाबाद में दबिश देकर दबोचा
अल्मोड़ा 17 मई : पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को अपहृता समेत फरीदाबाद से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
बीते आठ मई को राजस्व क्षेत्र में अल्मोड़ा में पॉक्सो एक्ट के तहत एक मामला दर्ज हुआ था। लेकिन इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बाद में 14 मई को यह मामला रेगुलर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसपी पंकज भट्ट ने मामला हस्तगत होते ही इसकी विवेचना उपनिरीक्षक बरखा कन्याल को सौंपी और उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन भी किया गया। पुलिस ने सर्विलांस व अन्य माध्यमों से आरोपित और अपहृता की तलाश में कई जगह दबिश दी। विवेचनाधिकारी बरखा कन्याल को विवेचना के दौरान कुछ अहम सुराग मिले। जिसके बाद पुलिस टीम ने फरीदाबाद में दबिश देकर अपहृता और अपहरणकर्ता दोनों को बरामद कर लिया। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपित चंदन सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अपहरण में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल
हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस