ग्राम पंचायत नैनीगूँठ के थल तोक में मकान में आग लगने से मकान स्वाहा
जगदीश चंद्र भट्ट की रिपोर्ट
नैनी (जागेश्वर)। ग्राम पंचायत नैनीगूँठ के थल तोक में मकान में आग लगने से घर में रखा सारा सामान जल गया। आग दिन में लगने से जनहानि टल गयी।
गुरुवार प्रातः ग्राम पंचायत नैनीगूँठ के थल निवासी भैरव दत्त पांडे पुत्र स्व. चूड़ामणि पांडे के मकान में अचानक आग लग गई, आसपास के ग्रामीणों ने जब मकान से धुआं निकलता देखा तो पूरे गांव में शोर मच गया।

लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े, वही भवन स्वामी के घर में न होने से ग्रामीणों ने भवन स्वामी को मकान में आग लगने की सूचना दी । वहीं ग्राम प्रधान खष्टी पाण्डेय ने घटना की सूचना राजस्व उप निरीक्षक महेंद्र प्रसाद को दे दी है।समाचार लिखे जाने तक राजस्व विभाग द्वारा मौका मुआयना नहीं किया गया है और भवन स्वामी भी अभी तक घर नहीं पहुंच पाए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित
UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन
UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर