पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

-2019 में सलड़ी के पास कार में आग लगाकर अवतार सिंह को जिंदा जलाने का आरोप, 2022 में जारी हुए थे गैर-जमानती वारंट

नैनीताल। पति की हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नैनीताल पुलिस ने नई संयुक्त विशेष टीम का गठन किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने 8 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए टीम को फरार आरोपियों की तलाश तेज करने और जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मामले में आरोपी मनीष मिश्रा पुत्र सुरेश मिश्रा निवासी शांतिलोक सिटी, रुद्रपुर (मूल निवासी मुआफपुर, प्रयागराज) और नीलम चौधरी उर्फ निर्मला चौधरी पत्नी स्वर्गीय अवतार सिंह निवासी शमिस्सा लेक सिटी, काशीपुर रोड, रुद्रपुर की गिरफ्तारी की जानी है। दोनों के खिलाफ द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, नैनीताल की अदालत से 10 फरवरी 2022 को गैर-जमानती वारंट जारी किए जा चुके हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कोसी नदी में बहे 16 वर्षीय दीपक का तीसरे दिन मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

पूर्व में गठित पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण के कारण नई टीम के गठन की आवश्यकता पड़ी। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) नैनीताल सुशील शर्मा ने 21 सितंबर 2026 को पत्र भेजकर इस संबंध में अनुरोध किया था। इसके बाद एसएसपी ने नई टीम गठित करने का आदेश जारी किया।

नई टीम में क्षेत्राधिकारी भवाली विनय सिंह को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि भीमताल के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव टीम का नेतृत्व करेंगे। सलड़ी चौकी प्रभारी महेंद्र राज सिंह को टीम में शामिल किया गया है। पतारसी और सुरागकशी के लिए एसओजी नैनीताल प्रभारी मोहन सिंह सौन, भीमताल कोतवाली के कांस्टेबल ललित आगरी और एसओजी कांस्टेबल भूपेंद्र जेठा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, तकनीकी सहयोग का दायित्व एसओजी कांस्टेबल अरविंद बिष्ट को सौंपा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड के युवाओं को जापान-जर्मनी में नौकरी का मौका -आठ माह तक मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

एसएसपी ने पुलिस अधीक्षक नैनीताल/अपराध को अपने निकट पर्यवेक्षण में टीम का मार्गदर्शन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तकनीकी, भौतिक और अन्य साक्ष्यों की गहन समीक्षा कर नियमानुसार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा है। मामले में प्रतिदिन की प्रगति से एसएसपी कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

2019 में कार में आग लगाकर हत्या का आरोप

मामले के अनुसार, 15 मई 2019 को भीमताल क्षेत्र के सलड़ी के पास एक कार में आग लगने से उसमें सवार अवतार सिंह की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी नीलम चौधरी, उसके कथित प्रेमी मनीष मिश्रा और दो अन्य लोगों को नामजद किया गया था। आरोप है कि घटना को पति की हत्या की साजिश के तहत अंजाम दिया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सुशीला तिवारी अस्पताल से भाई के डिस्चार्ज होने के बाद महिला लापता -पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

प्रकरण में नीलम चौधरी जमानत पर बाहर है, जबकि मनीष मिश्रा वर्ष 2022 में हाईकोर्ट से पैरोल पर छूटने के बाद से फरार बताया जा रहा है। अब पुलिस ने दोनों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए नए सिरे से कार्रवाई शुरू की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119