उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित
–कृषि और खाद्य प्रणालियों में AI के नवाचार के लिए मिला सम्मान, मोटाहल्दू के सूपी भगवानपुर में खुशी की लहर
मोटाहल्दू/नई दिल्ली। उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 के तहत प्रतिष्ठित AI हैकाथॉन में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ‘AI for Good: Hackathon on AI for Agri-food Systems’ प्रतियोगिता में गार्गी ने अपनी टीम के साथ प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विजेता टीम को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया गया।

मूल रूप से ग्राम सूपी भगवानपुर, मोटाहल्दू निवासी गार्गी जोशी सूबेदार मेजर सतीश चंद्र जोशी एवं श्रीमती जया जोशी की पुत्री तथा सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चंद्र जोशी की भतीजी हैं। वर्तमान में वह तेलंगाना में बीटेक की पढ़ाई कर रही हैं।
प्रतियोगिता का उद्देश्य कृषि एवं खाद्य प्रणालियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के अभिनव उपयोग को प्रोत्साहित करना था। गार्गी और उनकी टीम ने अपने तकनीकी नवाचार के दम पर प्रथम स्थान हासिल किया। आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता में फ्रांस, जर्मनी, जापान, इटली, फिनलैंड, इजराइल, ईरान और डेनमार्क समेत 13 देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी रही।
गार्गी की इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित मोटाहल्दू और आसपास के क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता को उत्तराखंड के युवाओं की तकनीकी प्रतिभा और नवाचार की दिशा में बढ़ते कदमों के रूप में देखा जा रहा है। कृषि क्षेत्र में AI के उपयोग से खेती को अधिक आधुनिक, प्रभावी और किसानों के लिए उपयोगी बनाने की संभावनाएं भी मजबूत होती हैं।
गार्गी जोशी की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि लगन, तकनीकी ज्ञान और नवाचार के माध्यम से युवा राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण
UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन
UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर