हल्द्वानी में स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ -छह युवतियां रेस्क्यू, महिला समेत चार गिरफ्तार
हल्द्वानी। तिकोनिया क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में कथित तौर पर चल रहे देह व्यापार के कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए छह युवतियों को रेस्क्यू किया है। कार्रवाई के दौरान एक महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जबकि स्पा सेंटर का मुख्य संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार अनैतिक मानव व्यापार निरोधक इकाई (एएचटीयू) प्रभारी उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर को लंबे समय से तिकोनिया स्थित एमजे द लक्जरी स्पा में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरुवार शाम पुलिस टीम ने स्पा सेंटर में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान स्पा के भीतर बने दो कमरों में एक-एक युवक और युवती आपत्तिजनक अवस्था में मिले। अन्य कमरों में चार युवतियां मौजूद थीं। पूछताछ में युवतियों ने आरोप लगाया कि स्पा संचालक और उसके सहयोगी उन्हें नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार के लिए मजबूर करते थे।
पुलिस ने मौके से 16 इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक वस्तु, निरोध के कई पैकेट, ग्राहकों की एंट्री से संबंधित दो रजिस्टर तथा 4,320 रुपये नकद बरामद किए। सभी बरामद सामान को सील कर कब्जे में ले लिया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रेस्क्यू की गई छह महिलाओं को काउंसलिंग के बाद वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार मुख्य संचालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…कैंची धाम मेले के लिए पुलिस अलर्ट -आधी रात तक खुलेंगी दुकानें, बाबा के भक्तों के लिए बनेंगे 2 लाख मालपुए