यूपी से रोडवेज बस में नशे की खेप ला रहे चार गिरफ्तार
हल्द्वानी। पुलिस और एसओजी टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। यूपी की रोडवेज बस से स्मैक और नशे के इंजेक्शन हल्द्वानी ला रहे वनभूलपुरा के चार आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। इनके पास से साढ़े 15 लाख रुपये से अधिक कीमत की स्मैक और नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। चारों को जेल भेज दिया गया है।
बुधवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि मंगलवार रात एसओजी व पुलिस को रोडवेज बस में नशे की सप्लाई होने की सूचना मिली। इस पर सुभाषनगर बैरियर पर मौजूद लालकुआं कोतवाली के एसआई हरेंद्र सिंह को बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन की बस संख्या यूपी 24 एटी 6852 से स्मैक और नशे के इंजेक्शन की तस्करी हो रही है। कुछ देर बाद टीम ने श्मशान घाट के पास बस को रुकवा लिया। पुलिस पूछताछ में चार युवक संदिग्ध नजर आए, जिन्हें बस से नीचे उतारकर सूचना सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल की दी गई। उन्हीं की मौजूदगी में चारों की तलाशी ली गई। जिसमें इंद्रानगर वनभूलपुरा निवासी मो. शोएब और मस्जिद वार्ड 31 निवासी मो. रिजवान उर्फ मंत्री के पास से 15.60 लाख रुपये की 52 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जबकि इंद्रानगर नूरी मस्जिद वनभूलपुरा निवासी तसलीम रजा और वार्ड-25 वनभूलपुरा निवासी शाहरुख के पास से नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 60 इंजेक्शन बरामद किए। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, हेड कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल आनंद पुरी, जय कुंवर राणा, कमल बिष्ट व संतोष बिष्ट रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार