छेड़छाड़ के आरोपित प्रधानाचार्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

दिनेशपुर/ उधम सिंह नगर । शनिवार को नगर के निकटवर्ती गांव उदयनगर के प्राथमिक विद्यालय में तमाम अभिभावकों ने स्कूल अध्यापक द्वारा छेड़छाड़ के विरोध में जमकर हंगामा किया । जिसके बाद उक्त अध्यापक को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया था । तो रविवार को एक छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपित अध्यापक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

ज्ञात हो शनिवार को उदयनगर गांव स्तिथ प्राथमिक विद्यालय में तमाम अभिभावकों ने प्रधान अध्यापक राम प्रकाश गंगवार के खिलाफ जमकर हंगामा किया । मौके पर पहुंची ने आक्रोशित ग्रामीणों को बमुश्किल शांत किया । बाद में खण्ड शिक्षा अधिकारी बी एन पांडेय ने मौके पर पहुंचकर आरोपों की जांच की । रिपोर्ट के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपित अध्यापक को निलंबित कर दिया । रविवार को एक अभिभावक की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपित राम प्रकाश गंगवार के खिलाफ पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है ।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119