लोक निर्माण विभाग में कार्यरत कर्मचारी की फांसी से मौत होने पर परिजनों ने थाने में दी तहरीर -बहू व उसके मायके वालों पर जताई हत्या की आंशका
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। बीते शनिवार को लोक निर्माण विभाग में कार्यरत कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, प्रकरण में रविवार को नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने हत्या की आंशका जताते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही शव का दाह संस्कार किया गया। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत मदन सिंह रावत पुत्र चन्दन सिंह रावत निवासी ग्राम खैरूड़ी विकास खंड ताड़ीखेत का शनिवार सुबह किनारी बाजार वार्ड -2 भिकियासैंण के किराए के मकान में फंदे पर लटका शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर उसका पोस्टमार्टम रानीखेत अस्पताल में कराया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शनिवार सायं शव को लेकर उसके कमरे में पहुंचे और रविवार को परिजन रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ही शव का दाह संस्कार करने पर अड़े रहे। परिजन पुलिस चौकी पहुंचे और चौकी प्रभारी विजय रावत ने परिजनों को बताया कि ऐसे मामले की तहरीर थाने में ही दर्ज होती है। उसके बाद परिजन भतरौंजखान थाने चले गये, वहां प्रभारी थाना अध्यक्ष गंगाराम गोला को मृतक मदन की मां धनुली देवी पत्नी चंदन सिंह रावत ने तहरीर दी। जिसमें उसने अपनी बहू कविता रावत व उसके मायके वालों पर हत्या की आंशका जताई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई